भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं गुजरात प्रदेश सह-प्रभारी क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर जी गुप्ता साहब का जावरा विस में जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया गया

जावरा (अभय सुराणा)। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता श्री रितेश जैन ने जानकारी दी कि क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय सुधीर जी गुप्ता का जन्मदिन उनकी मंशा अनुसार सेवा के रूप में जावरा विधानसभा के अनेक क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकानसिंह जी चौहान के मार्गदर्शन में सेवा के रूप में मनाया गया इसी कड़ी में जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित अकेला हनुमान मंदिर पर पौधारोपण कर मनाया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में इस महामारी के दौर में ऑक्सीजन की कमी से आम नागरिक जूझ रहा है ऐसे में हरे भरे वृक्षों का होना अति आवश्यक है इसी बात को समाज मे जाग्रत करने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया है आने वाली पीढ़ी को वर्तमान परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ेगा आने वाले समय मे ये पौधे व्रक्ष का विशाल रूप ले इसकी जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता को लेना है क्षेत्र के सांसद माननीय सुधीर जी गुप्ता ने भी वीडियो कॉलिंग द्वारा आवान किया है महामारी में जो कार्यकर्ता जहा भी अपने क्षेत्र में मदद कर सकता है वह नर सेवा नारायण सेवा मानकर उसकी मदद करें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें वह अपने क्षेत्र को हरा-भरा रखें इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भेरूलाल जी पाटीदार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा भाजपा नेता कीर्ति शरण सिंह जी भाजपा जिला मंत्री सुनील भावसार भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन लाकड़ सांसद प्रतिनिधि मोहन पटेल, सांसद प्रतिनिधि शिवेंद्र माथुर, मनोज अग्रवाल (मामा), दीपेंद्र सिंह जी राठौर, युवा मोर्चा पूर्व नगर मंत्री सावन सेठिया, राजाराम जाट, पूर्व पार्षद राजेश चावरे, संजय चौधरी, मनोज राठौर, एलआईसी रईस पहलवान, दिलीप पंवार, शेखर प्रजापत, मेंहुल भावसार, जीवन गवली की उपस्थिति रही।

Play sound