
रतलाम । लॉक डाउन और कोरोना महामारी के इस दौर में जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र द्वारा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुल 101 किरण किट में से 49 किराना राशन किट का वितरण जरूरतमंद परिवारो को किया गया।
जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के सचिव एवम समाजसेवी अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री संघ द्वारा विषम एवम विकट परिस्तिथियों मै जरूरतमंद एवम निर्धन परिवारो को 101 राशन किट वितरण करने का निर्णय किया गया तथा इसके पहले चरण मैं 49 किट का लॉक डाउन के नियमो का पालन करते हुए वितरण किया गया। लोक डाउन के कारण व्यापार व्यवसाय मैं परेशानी के चलते इस वितरण की बहुत जरूरत महसूस की जा रही थी। लगभग 1040 मूल्य एवम 30 किलो वजन सामग्री की किट में एक छोटे परिवार का लगभग 1 महीने का राशन उपलब्ध था। इस कीट में आटा, चावल , दलिया , मसले , तेल इत्यादि जरूरी सामग्री प्रदान की गई।
इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क का भी वितरण किया गया। इस राशन किट के साथ ही पर्यावरण जागरूकता के अंतरगत निम के पॉधो का बृक्षरोपन के लिए वितरण किया गया । इन पॉधो के रोपण एवम देखभाल की जवाबदारी भी सभी परिवारो द्वारा ली गयी।
यह सम्पूर्ण कार्य जैन श्री संघ के सदस्यों द्वारा सामूहिक अर्थ भागीदारी से किया गया। इसमे हंसराज चोपड़ा, राजेन्द्र कोठारी,विजय पितलिया,निमंत्रण बिल्डर्स ,लोकेश ओस्तवाल, सुभाष सेठिया, हिम्मत गेलड़ा, दिलीप गेलड़ा,जयंतीलाल जैन, वीरेंद्र श्री माल, मोहित विजय जैन, प्रकाश नंदेचा, अनिल जैन, डॉ शुभम जैन ,अभय जैन, विमल छाजेड़,जीवन लाल बोहरा , देवेंद्र कोचर, ताराचंद नहर,बीरेंद्र चोरडिया, अखिलेश बोहरा, प्रमोद प्रकाश सालेचा,विशाल प्रेमचंद जैन, अनिल मेहता,लेखराज मेहता,प्रवीण खुनिया,प्रदीप विजय कुमार, बी एल बोलिया, शैलेन्द्र जैन, दिनेश बम, रजनीश जैन,राजमल नहर , प्रवीण सिसोदिया एवम ललित मेहता आदि का सहयोग रहा।
राशन किट , मास्क एवम पौधों के वितरण कार्य में अमित कोठारी, प्रकाश नादेचा ,हिम्मत गेलड़ा , जयंतीलाल जैन, दिलीप गेलड़ा, सुभाष सेठिया, ललित मेहता , अखिलेश बोहरा, संदीप बोथरा, प्रियेश छाजेड़ , हेमेंद्र श्री माल, तरुण दांगी, अर्पित चंडालिया, प्रवीण सिसोदिया, विजय पितलीया, राजेश कोठारी आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
जैन श्री संघ के जयंत वोहरा एव हंसराज चोपड़ा ने सभी की अनुमोदना करतें हुए धन्यवाद प्रेषित किया।