

जयपुर 12 अक्टूबर । मुनि संघ वैय्यावृत्ति महिला समूह, महारानी फार्म गायत्री नगर जयपुर द्वारा मेरा काम मेरी पहचान प्रदर्शनी का आयोजन 12- अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे आदिनाथ भवन गायत्री नगर, महारानी फार्म जयपुर में राजेन्द्र कुमार जैन गोदिया परिवार द्वरा उदघाटन के पश्चात प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ।
संयोजक प्रमिला शाह ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की अनूठी पहल के अंतर्गत लगाई जा रही है, 12 व 13 को रात्रि 8 बजे तक चलेगी।
इस अवसर पर मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरूण शाह, उपाध्यक्ष विजय सोगानी, मंत्री राजेश वोहरा, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबडा, वरिष्ठ एडवोकेट विमल कुमार जैन, श्रेष्ठी आलोक शाह आदि गणमान्य महानुभावों के साथ सैंकडों समाजजन उपस्थित थे जिन्होने लगभग 40 स्टाल ( सोप) विभिन्न आइटमों की देखकर आयोजकों की सराहना की आवश्यकतानुसार सामान भी क्रय किया।