रतलाम। मां बगलामुखी के प्रकटोत्सव जयंती के अवसर पर गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध पितांबरी सिद्ध पीठ मां बगलामुखी माताजी का मनमोहक श्रंृगार कर पीली चुनरी उड़ाई ।
वैशाखी शुक्ल की अष्टमी को मनाए जाने वाली मां बगलामुखी जयंती वीरियाखेड़ी स्थित मुखर्जी नगर उदासीन अखाड़ा माता राज राजेश्वरी द्वारा हवन पूजन अनुष्ठान किया गया । मंत्र जाप करते हुए विशेष आरती की गई।
पुजारी माता राजराजेश्वरी द्वारा मंत्र उच्चारण कर हवन किया गया । यह हवन भाजपा नेता झमक भरगट द्वारा रखा गया था और माता बगलामुखी से कोरोना वायरस को नष्ट करने की प्रार्थना की गई। प्रदीप सोनी ,राजेंद्र शर्मा ,जितेंद्र शर्मा, लोकेश अरोरा ,धर्मेंद्र राका, संजय भरगट, संजय भरगट, सोनू शर्मा, गोल्डन भरगट, कृष्णकांत सोनी, अशोक सोनी, संजय चाणोदिया, उपस्थित थे।