राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना का लाभ मिला
रतलाम । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी के अंतर्गत श्री चित्रांशु पिता कमल डोडियार उम्र 10 वर्ष निवासी निवासी रावटी को जन्म से सुनाई देने में समस्या आ रही थी। चित्रांशु के माता पिता इसे लेकर काफी परेशान थे। ग्राम की आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने उनको आरबीएसके योजना के बारे में बताया और इसकी जानकारी डॉ. साधना कुशवाह को दी।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पदस्थ मेडिकल ऑफिसर साधना कुशवाह द्वारा उनके घर पर जाकर हिमांशु का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया परीक्षण के दौरान चित्रांशु को कम सुनाएं देने की समस्या की पहचान हुई. जिसमें डॉ. साधना कुशवाहा द्वारा चंद्रांशु का नि:शुल्क सारा टेस्ट इंदौर में करवाया गया। बच्चे की समस्या का निदान करते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पीयूष मांगरिया मेडिकल ऑफिसर रावटी व डॉक्टर साधना कुशवाह द्वारा कान की मशीन जिसकी लागत 18000 के लगभग है नि:शुल्क प्रदान की गई।
चित्रांशु को कान की मशीन प्राप्त होने के बाद सुनाई देने लगा जिससे कि उसके पिता कमल डोडियार काफी खुश हुए व डॉ. पीयूष मांगरिया, डॉक्टर साधना कुशवाह को धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत होने बच्चों की जन्मजात समस्या के निदान हेतु अच्छी योजना मानकर शासन का आभार व्यक्त किया गया ।