रतलाम । शहर के बीचो बीच स्थित राजस्व कॉलोनी मैं इस वर्ष कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जनहानि हुई है साथ ही वर्तमान समय तक नियमित एक न एक मरीज कॉलोनी से ग्रस्त हो रहा है। राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि महामारी के प्रभाव से ग्रस्त कॉलोनी का संपूर्ण सैनिटाइजर किया जाए एवं नालियों की साफ सफाई नियमित की जावे। जिससे रहवासियों को शकुन और राहत मिल सके महामारी से उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है । पूर्व में भी नगर निगम प्रशासन को कई बार समिति द्वारा आग्रह करने के पश्चात भी आज तक कोई सुध लेने वाला नहीं है । सर्वश्री बीएस परिहार, बी.एस.सैन, अशोक पंड्या, शांतिलाल शर्मा, विनोद दुबे, अंशुल जोशी, बबलू परमार, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील जैन, दीपक जोशी, मनीष जैन, गगन पाठक आदि ने समर्थन करते हुए जनहित मे पूरी कालोनी में शीघ्र साफ-सफाई व सेनीटाइजर की मांग की है।