कोरोनावायरस से बचाव के लिए प्राणवायु औषधि की 500 बोतल आयुर्वेदाचार्य चंदनमल जी घोटा द्वारा प्रदान की गई

रतलाम । मेडिकल कॉलेज को कोरोनावायरस से बचाव के लिए प्राणवायु औषधि की 500 बोतल आयुर्वेदाचार्य चंदनमल जी घोटा द्वारा प्रदान की गई। जिन्होंने कैंसर किडनी ब्रेन हेमरेज शुगर ह्रदय रोग आदि का उपचार किया जो काफी सफल रहा ।अभी कोरोना काल में उनके द्वारा रिसर्च की गयी एवं प्राणवायु औषधि बनाई जिसके उपयोग से ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है एवं भाप द्वारा लेने पर फेफड़ों में में जमा हुआ कप पिघल कर बाहर आ जाता है । इस प्राणवायु आयुर्वेद औषधि को लोंग का तेल,दालचीनी का तेल, बादाम का तेल, इलायची का तेल, जावित्री का तेल,कपूर,अजवाइन एवं पिपरमेंट द्वारा निर्मित किया गया है।
चन्दनमल जी घोटा द्वारा प्राणवायु औषधि की 500 बोतल आदरणीय मेडिकल कॉलेज के डीन जितेंद्र जी गुप्ता को प्रदान की गई । इस अवसर मानव सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल जी मुरलीवाला, सुरेन्द्र जी सुरेका,प्रदीप जी उपाध्याय, पवन जी सोमानी,मंगल कुमार जी फिरोदिया, कॉन्ट्रेक्टर सुशील जी गोरेचा,विशाल कुमार वर्मा, प्रेम जी पुनिया आदि उपस्थित थे।

Play sound