
रतलाम । कोरोना संक्रमण महामारी के दौर में हर कोई अपनो के लिए चिंतित दिखाई दे रहा है। कहीं पूरा परिवार होम कोरेन्टीन है। तो किसी के अपने अस्पताल में सभी की एक ही प्रार्थना सब जल्दी ठीक हो स्वस्थ हो। ऐसे समय में परिजनों को संबल देकर ऊर्जा देने का काम सृष्टि समाज सेवा समिति की युवा टीम ने नई उम्मीद से हौंसला बढ़ा कर तनाव कम करने का प्रयास किया
हेल्प लाइन नई उम्मीद 9009470706,7999595124,9373924976 पर प्रतिदिन फोन कॉल पर नागरिकों की सहायता हेतु सदस्य तत्पर रहते हैं।
संस्था अध्यक्ष सतीश टाक ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य यही रहा कि महामारी के दौर में किसी भी प्रकार से जनहित में मदद नागरिकों को सहायता प्रदान की जाए। इसी उद्देश्य से हेल्पलाइन की शुरुवात की गई थी। पंद्रह दिन में अभी तक 100 से अधिक लोगों को समिति की विशेष युवा टीम जिसमे दिव्या श्रीवास्तव, योगेश पाटिल, पूजा व्यास द्वारा मरीजों एवं परिजनों को मोटिवेशन से मानसिक तनाव दूर कर सकारात्मक सोच से कोरोना महामारी को हराने को लेकर जागरूकता लाने का प्रयास किया है। हेल्पलाइन नंबरो के माध्यम से पारिवारिक जीवन,घर,व्यापार के प्रति तनाव में होने पर एक अपनत्व का एहसास दिला कर हंसी मजाक, चुटुकले, कहानियों,जीवन से जुड़े किस्सों का आदान प्रदान कर लगातार एक सप्ताह तक मोटिवेशन करते हैं। जिससे एक पारिवारिक वातावरण बन जाता है। जिसके सकारात्मक परिणाम मिले। अब तो स्वयं परिवार के सदस्य संस्था को कॉल कर कहते है कि हमारे परिजनों को आप मोटिवेशन करें स्वयं कॉल कर बात करवाते हैं।
इसके साथ ही उक्त नंबरों पर कोविड उपचार अस्पताल की जानकारी एवं बेड उपलब्धता,जरूरत मंद व्यक्ति को राशन उपलब्धता, होम आइसोलेशन मरीजों को घर पहुंच टिफिन व्यवस्था जैसी अन्य सूचनाएं मिलने पर अन्य सामाजिक संगठनों, संस्थाओं,समाजसेवीयो,व्हाट्सएप्प ग्रुप को सूचित कर सहायता भी ली जा रही हैं।