मांगरोल (रतलाम) – वर्तमान संकट में विभिन्न सामाजिक संगठनों व संस्थाओं ने जिस प्रकार सेवा कार्यों में सहयोग किया है वह अद्वितीय है, वास्तव में ऐसे कार्यों से ही भारतीय सामाजिक ताने-बाने की मजबूती स्पष्ट होती है, संगठनों के सेवा भाव से प्रभावित होकर स्वर्गीय रमेश चंद प्रकाश चंद शिव नारायण बसंतीलाल की पूज्य माताजी व अशोक धीरज महेश पवन संजय की दादी जी श्रीमती काशीबाई पति स्वर्गीय हीरालाल जी पटेल कैलोतरा परिवार ग्राम मांगरोल का 85 वर्ष की आयु में दिनांक 13 /5 /21 को निधन हो गया था, उनका स्वभाव बड़ा ही सरल, विनम्र ,मृदुभाषी , मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति की थी, कोराना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए माता जी का मृत्यु भोज ना करते हुए कैलोतरा पाटीदार परिवार ने कई संस्थाओं एक लाख सताईस हजार सात सौ रूपयें दान राशि भेंट की, इसके साथ ही प्रत्येक संस्था को 11 पौधे नीम के भेंट किये और उन्हे बडा करने का संकल्प दिलाया गया ताकि भविष्य में वातावरण में ऑक्सीजन कि मात्रा बढ सकें।
जिन संस्थओं को दान दिया उनमें राधा कृष्ण मंदिर मांगरोल 51000, पाटीदार समाज, मांगलिक भवन मांगरोल हेतु 21000, आर्ट आफ लिविंग (मिसन जिंदगी ) पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी 11000, शिव मंदिर मांगरोल 11000, अंबामाता जी मंदिर मांगरोल 5100, मुक्तिधाम मांगरोल 5100, सरस्वती शिशु मंदिर मांगरोल 5100, पाटीदार समाज श्री राम मंदिर उज्जैन अन्न क्षेत्र 5100, पाटीदार जागृति न्यास मंदसौर हेतु 3100, गो शाला (गोग्रास) 5100, खुशी एक पहल संस्था रतलाम को 5100 इस प्रकार कुल एक लाख सताईस हजार सात सौ रूपयें दान दिये गये और प्रत्येक संस्था को 11 पौधे नीम के भी भेंट किये गये।
श्री शिव नारायण जी किसान ट्रैक्टर एवं स्पेयर पार्ट्स (सोनालिका ट्रैक्टर ) एवं किसान टायर (एमआर एफ टायर ) रतलाम के डीलर है आप वरिष्ठ समाजसेवी हैं सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आर्ट ऑफ लिविंग पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी मप्र राज्य के एपेक्स मेम्बर है, पाटीदार जागृति न्यास परिवार दिवंगत आत्मा स्वर्गीय श्रीमती काशीबाई पति स्वर्गीय हीरालाल जी पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से निवेदन करते है कि उनकी आत्मा को अपने चरणो मे स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।