श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ एवं युवा शाखा श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ मानव सेवा में भी अग्रणी

रतलाम । श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक एवं युवा शाखा श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं मानव सेवा के क्षेत्र में भी हमेशा आगे आकर कार्य किया जाता है । कोरोना काल में जब आक्सीजन मशीन की कमी हुई तब समाजजनों द्वारा लगभग 2,50,000/- की राशि एकत्रित कर चार आक्सीजन मशीन जिसमें एक 10 लीटर वाली व तीन 5 ली. वाली मशीन क्रय कर आमजनों को नि:शुल्क उपलब्ध करा रहे है ।
श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष रितेश मुणत एवं विकास कटारिया ने बताया कि जिस किसी मरीज को मशीन की आवश्यकता हो वह मानव सेवा सकल्प के संयोजक आशीष कटारिया – 9425192590 एवं विनोद बाफना – 9425329058 से मशीन की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर डिपाजिट राशि जमा कर नि:शुल्क मशीन उपयोग के लिए प्राप्त कर सकते है । उक्त जानकारी श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल के पूर्व अध्यक्ष पंकज पटवा ने दी ।

Play sound