शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा व संकल्प के साथ मनाई नेहरू जी की पुण्यतिथि

रतलाम । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पूर्ण श्रद्धा एवं संकल्प के साथ सज्जन मिल चौराहे पर प्रतिमा को माल्यार्पण कर मनाई गई।
इस अवसर पर पंडित नेहरू जी को याद करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहां की पंडित नेहरू जी को देश उनकी विकासशील नीति एवं आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा के रूप में जानता है पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने अपना सर्वस्व आजादी की लड़ाई में दांव पर लगा दिया था । लंबा समय आजादी के लिए जेल में बिताया। आजाद भारत में उनकी सोच भाखड़ा नांगल बांध ,ऐम्स ,,आईआईटी, परमाणु संयंत्र, इस्पात कारखाने, के रूप में नजर आती है। पंडित नेहरू जी आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा एवं धर्मनिरपेक्ष नीति के प्रतीक थे। आदिवासी दलित समाज के पंचमुखी विकास के पक्षधर थे ।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, महामंत्री शैलेंद्र सिंह अठाना, श्रीमती कुसुम चाहर, संजय खंडकर,विजय पंड्या, शेरू, राहुल राठौर, दीपक सेन उपस्थित थे।

Play sound