रतलाम । रतलाम जिले में शानिवार 29 मई को आयोजित होने वाले टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों के लिए 14 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।
टीकाकरण के दौरान रतलाम शहर और जावरा ब्लॉक के ऑनलाइन प्री स्लॉट बुकिंग कराने वाले हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा शेष ब्लॉक के लोग जन्मदिन को दर्शाने वाला आईडी लेकर ऑन स्पॉट बुकिंग कराकर सीधे टीका लगवा सकेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु समूह अंतर्गत रतलाम जिले के शासकीय कॉलेज आलोट, महात्मा गांधी स्कूल जावरा, लायंस क्लब हॉल जावरा, मांगलिक भवन जनपद पंचायत के पास बाजना, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मंडी गेट के सामने सैलाना, जनपद पंचायत परिसर पिपलोदा, हायर सेकेंडरी स्कूल बिलपांक में टीके लगाए जाएंगे ।
रतलाम शहर के सूरज हॉल वेदव्यास कॉलोनी रतलाम, गुरुनानक सिंधु भवन विरियाखेड़ी रोड रतलाम, साईं मंदिर परिसर शास्त्री नगर रतलाम, कम्युनिटी हॉल जवाहर नगर रतलाम, आई एम ए हाल राजेंद्र नगर रतलाम, लायंस क्लब हॉल रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रतलाम, माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार रतलाम पर टीकाकरण किया जाएगा।