
सम्मेदशिखर जी । जैनियो की सर्वोच्च तीर्थ सम्मेदशिखर की पावन धरा पर श्री दिगम्बर जैन बीसपंथी कोठी,मधुबन में प पू तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 सिद्धान्त सागर जी महाराज की सुप्रिय शिष्या श्री 105 सौभाग्यमति माताजी की प्रेरणा ,निर्देशन ,ससंघ के सानिध्य में आज 22 जनवरी शनिवार एवं शिखरजी में विराजमान समस्त साधुजनों के सानिध्य में यह मानस्तम्भ का प्रतिष्ठा हो रही है। प्रातः ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ मंगल कलश शिर पर रख कर महिलाओं, एंव बालिकायों ने जूलूस निकाली गई इसके बाद ध्वजारोहण विजय राजकुमारी कासलीवाल,कोलकाता द्वारा किया गया सौधर्मइंद्र मनोज वंदना जैन,धनबाद धनपति कुबेर जितेंद्र अर्चना जैन औरंगाबाद महाराष्ट्र यज्ञ नायका आशीष रंजू छाबड़ा कोडरमा तथा मानस्तम्भ के उदघाटन कर्ता आलोक संजय जैन है।सभी कार्यक्रम ब्रहमचारी भैया पंकज जैन के कुशल नेतृत्व में चल रहा है विधानचार्य ईसरी से पंडित भैयालाल जैन ,दीपक जैन देख रेख कर रहे हैं। कार्यक्रम में भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सुमन कुमार सिन्हा, बीसपंथी कोठी के प्रबंधक बी एन चौगुले, सहायक प्रबंधक राजा जैन,मनोज जैन ,पंकज जैन, पुजारी मोनू जैन विशाल जैन,संजय जैन तथा भोजन की व्यवस्था लक्ष्मण पारस जोशी संभाल रहे हैं। वही समाज के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन सपत्नीक ,राजकुमार जैन मनीष जैन रेखा जैन,अमित जैन ,पम्मी जैन पारष जैन शोनी जैन आकाश जैन राहुल जैन इंजीनियर हंसी खुसी जैन बैध केशव तिवारी पवन शर्मा रवि जैन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन ने दी। अजमेरा,