मुखर्जी मण्डल एवं दीनदयाल मण्डल के केन्द्रों पर किया संवाद



रतलाम 22 जनवरी 2022। बूथ विस्तारक महाअभियान भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इससे पार्टी का नया आधार तैयार होगा। कार्यकर्ता अभियान के तहत घर-घर सम्पर्क कर जनाधार तैयार करें। पार्टी की ओर से समयदानी मण्डल विस्तारक भी 10 दिनों तक 10-10 घण्टे अपने क्षेत्रों में कार्य कर पार्टी के विस्तार में सहभागी बन रहे है। इस महाअभियान से भाजपा जन-जन तक अपना संवाद कर रही हैं।
यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम विधानसभा के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों के भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद में कही। उन्होंने मोबाईल एप के जरिए बूथ विस्तारक महाअभियान का कार्य करने की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को इससे अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
श्री काश्यप मुखर्जी मण्डल में अलकापुरी वार्ड 7 के बूथ 44 पर पहुॅचे और आमजन से संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मण्डल विस्तारक राजेन्द्र पाटीदार, मनोज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, प्रहलाद पटेल, आईटी प्रभारी तन्मय त्रिवेदी, बूथ एप विस्तारक संजय पाण्डे, वरिष्ठ हंसराज चौपड़ा, हिम्मत गेलड़ा, हरिश यादव, खुश्बू अरोलिया, सुनीता श्रीवास्तव, सारिका दीक्षित, हरिश यादव, हंसराज चौपड़ा, बलवीरसिंह सोढी, राजेश शर्मा, संजय चौहान, आशीष चौहान एवं रजनीश जैन मौजूद रहे।
श्री काश्यप इसके बाद वार्ड 10 के बूथ 55 पर पहुॅचेे और आमजन से संवाद कर मोबाईल एप से किए जा रहे कार्य में सहभागी बने। बूथ विस्तारक प्रवीण उपाध्याय, जयेश वसावा, चेतना पाटीदार, सोनू नेका, अनीता वसावा, संतोष जोशी, बूथ अध्यक्ष प्रवीण पंवार, सुरेश पटेल, अरूण काग, हीरालाल सिरवी, शंकरलाल सिरवी, मुकेश सिरवी, सुरेश पड़ियार, मोहनलाल सिरवी, गोपाल पटेल, राजेन्द्र पंवार एवं करण ठाकुर मौजूद रहे।
दीनदयाल मण्डल में श्री काश्यप ने वार्ड 19 के 9 केन्द्रों की जानकारी सैनिक कॉलोनी स्थित राममंदिर में उपस्थित कार्यकर्ताओं से ली। यहां मण्डल विस्तारक रतनलाल लाकड़, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला सहमीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी उपस्थित रहे। आरंभ में मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने स्वागत किया। श्री काश्यप ने मोबाईल एप से समिति सदस्य का फोटो लेकर अपलोड भी करवाया। कार्यक्रम का संचालन शक्ति केन्द्र अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह चौहान ने किया। आभार मण्डल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने माना। इस दौरान बूथ विस्तारक बंटी बोहरा, आईटी विस्तारक राजेश बैरागी, बूथ अध्यक्ष राहुल पोरवाल, दिनेश सोलंकी, मनोहरा लोदावरा, अर्पित कोठारी, विक्रांत शर्मा, रामकुमार जोशी, राधा चौहान, कैलाश मईड़ा, रामचंद्र प्रजापत, तृप्ती कुमावत, सीमा अग्रवाल, शिवा बंजारा, विशाल सिलावट, चेतन शर्मा, शुभम पोरवाल, अमित उपाध्याय उपस्थित रहे।
विधायक श्री काश्यप ने वार्ड 18 के 4 बूथों की जानकारी टाटा नगर पहुंचकर ली। यहां बूथ विस्तारक कमलेश टांक, आईटी विस्तारक कीर्ति दख, शक्ति केन्द्र अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, बूथ अध्यक्ष मनोज बागड़ी, ओमप्रकाश सोनी, भरत सोलंकी, अजीत यादव, पूर्व पार्षद चंदा राजू सोनी, राखी व्यास, दशरथ सोनी, नरेन्द्र सोनी, सत्यनारायण सोनी, मनोज व्यास, मुन्ना कांगसीवाला सहित कार्यकर्तागण व आमजन उपस्थित रहे।