सूर्य नमस्कार महायज्ञ कर औषधीय पेड़ लगाने व उद्यानों को विकसित करने हेतु हुए कृत संकल्पित

रतलाम । जन-जन हर घर-परिवार आंगन राष्ट्र वंदना कर योगमय जीवन आनंद की अनुभूति लें आज़ादी का अमृत महोत्सव 75 करोड़ सूर्य नमस्कार महायज्ञ में योगमय आहूति देकर विश्व गुरु बनने में सहायक सिद्ध पहल स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध संकल्प लिए रतलाम नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारीया जी के प्रयासों से सहायक आयुक्त विकास सोलंकी मार्गदर्शन में समस्त निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने योग से निरोग अभियान से जुड़कर स्वास्थ्य आग्रह लिए। नगर वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 जनवरी षनिवार को प्रात: 09 बजे श्री कालिका माता उद्यान सांस्कृतिक योग कला मंच रतलाम विशिष्ट योग कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य आयोजक पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम संगठन व नगर पालिका निगम रतलाम के सौजन्य से सर्वप्रथम देश भक्ति राष्ट्र वंदना लिए भारत माता की पूजा अर्चना माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर निगम सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी.सिंह, म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, योग गुरु चंदनमल घोटा, प्रकाश चन्द्र बिलाला, प्रदीप लोढ़ा ने किया अतिथियों का सम्मान करते हुए।
योग गुरु पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में पतंजलि अष्टांग योग प्राणायाम आसान योगिक जोगिंग 13 सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। घर-घर अमृता नीम गिलोय बेल औषधीय गुणों से भरपूर पेड़-पौधे रोपण वितरण कर प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संवर्धन संकल्प दिलाया युवा भारत मित्रगण योग मंडल के अनिल बरमेचा की देखरेख में सांस्कृतिक योग कला मंच पर नियमित योग कक्षा संचालित की जा रही हैं जिसका लाभ नगर वासी लें सकते हैं।
पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी म.प्र.पश्चिम प्रेमाराम पुनिया ने स्वामी जी का योग संकल्प संदेश देकर योग आयुर्वेद स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ आनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी से अवगत कराया सूर्य नमस्कार संकल्प पूर्ति पर राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर नियमित योग करने की शपथ दिलाई।
पतंजलि युवा भारत यज्ञ प्रभारी पं संजय शिवशंकर दवे ने वातावरण में व्याप्त सुक्ष्म विशैले जीव तत्वों से मुक्ति के लिए औषधीय हवन-यज्ञ किया गया घर-घर योग यज्ञ पद्धति अपनाकर शुद्धिकरण किया जाएं तो व्यक्ति स्वत: ही हर रोगों से मुक्त रहेगा।
पतंजलि महिला योग प्रशिक्षिका श्रीमती विमलेश वर्मा, श्रीमती सुशीला वर्मा द्वारा उपस्थित मातृ शक्ति को संबल देते हुए योगमय जीवन आनंद प्रकृति पर्यावरण से जुडऩे जोडऩे के लिए प्रेरित किया वहीं दिशा नैमानी ईशा नैमानी प्रिशा नैमानी ने रंगोली बनाकर स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध रतलाम का जन संदेश देते हुए उपस्थित जनों को नवीन नैमानी ने सामूहिक शपथ दिलाई गई।
अमृत योग उत्सव में समस्त सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व आमजनों ने योगमय आहूति देकर निरोगी काया कल्प लिए संक्रमण मुक्ति योग मार्ग से ही निश्चित है नगर में योग कक्षाओं के विस्तार की मंशा व्यक्त की योग कार्यशाला में विशैष तौर पर बांसुरी वादक नितिन सिंह ने संपूर्ण प्रांगण सुमधुर सुरम्य भजनों गीतों की प्रस्तुति से मंत्र मुग्ध कर समां बांध दिया सफल संचालन डॉ पवन मजावदिया ने व आभार सोशल मीडिया प्रभारी नितेंद्र आचार्य ने माना ।

Play sound