


रतलाम।फरवरी माह के प्रथम दिन मंगलवार की मौनी अमावस्या पर रतलाम नगर की प्रमुख महिला मंडलों द्वारा वाघेला को सेवा ग्रुप के नेतृत्व में 2800 माताओं को 24 क्विंटल गुड़ की लापसी का भोजन करवाया गया। इसमें हरा चारा, गाजर ,हरे छोड़ का गो भोज हुआ।रतलाम नगर की आस पास की प्रमुख गो शालाओं में श्री गोपाल गौशाला गौशाला रोड, बकरा गौशाला त्रिवेणी रोड, श्री कृष्ण कामधेनु मांगल्य मंदिर ,गौशाला खेतलपुर स्थित गोपाल गौशाला, ईसरथुनी स्थित पंचमुखी हनुमान गौशाला, श्री योगेंद्र सागर जी महाराज द्वारा स्थापित शीतल धाम तीर्थ धामनोद गौशाला, बांगरोद स्थित श्रीराम गौशाला की 2800 माताओं को 24 क्विंटल लापसी रतलाम नगर की गौ भक्त माता बहनों द्वारा गौ माताओं को अपने हाथों से खिलाई गई। वाघेला गो सेवा ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि आज अमावस्या पर गौ माताओं की सेवा में नगर की प्रमुख महिला मंडल में श्री जयगुरुदेव संगत रतलाम, गुरु भक्त महिला मंडल रत्नेश्वर महादेव भजन महिला मंडल, ग्यारस भजन मंडल काटजू नगर, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल, सर्व ब्राह्मण महिला मंडल, अखिलेश्वर महादेव महिला मंडल ,रेलवे कॉलोनी की प्रमुख सदस्य शांति बाई सांकला, चंद्रकला राठौर, श्रीमती श्यामा वाघेला, श्रीमती शकुंतला सिसोदिया ,मांगीबाई ,माला सिसोदिया ,श्रीमती विमला वाघेला, कोकिला ओझा, ममता पंचोली, वंदना भाटी, श्रीमती सुनीता पाठक ,मधु सोमानी ,जीवन बाला मेहता, शोभा भट्टर , चंचला भट्टर , सुभद्रा अग्रवाल ,प्रेमलता सोमानी, अनिता सोनी, अनिता अग्रवाल, सपना दुबे, कौशल्या त्रिवेदी महिलाओं में प्रमुख रही व पुरुषों में बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, कैलाश सोमानी, रामबाबू यादव, विनोद भट्टर ,विवेक राणा ,बद्रीलाल अग्रवाल, गोपाल कृष्ण मेहता , विनोद बैरागी , सत्यनारायण सोनी, जितेंद्र जगदीश परिहार, रामचंद्र परिहार ,राजकुमार पंजाबी, रामचंद्र भाटी ,बाबूलाल सोलंकी आदि को भक्तों द्वारा गौ माताओं को को भोजन करवाया। हमारा मुख्य आयोजन खेतलपुर स्थित गोपाल गौशाला पर किया गया। तथा महिलाओं ने खूब भजन करें आनंद के साथ गौ माताओं को भोजन कराया यह जानकारी वाघेला गो सेवा ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला ने दी।