आत्मनिर्भरता की बुनियाद पर नये भारत का निर्माण होगा:- श्री मोदी

प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया

रतलाम । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट को बिन्दुवार देश के सामने सरल भाषा मे वर्चुअल संबोधन के माध्यम से रखा। श्री मोदी जी के वर्चुअल संबोधन को सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा स्थानीय विधायक सभागृह में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बजट को जीरो बताने वाले विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बजट के विस्तृत स्वरूप को देखने और समझने के बाद बजट को जीरो बताने वालों की बोलती बंद हो गई है।
किसानों को न्युनतम समर्थन मूल्य को लेकर भ्रमित किया गया जबकि इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा रिकार्ड खरीदी की गई। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप मे देढ़ लाख करोड़ की राशि मिलने का अनुमान है। 68 हजार किसानों के खातों मे सरकार द्वारा किसान सम्मान नीधि के रूप मे सीधे राशि पहुंचाई जाने वाली है। किसानों को अपनी खेती में सुविधा प्राप्त हो इसके लिए खेतों मे सोलर पैनल लगाने की दिशा मे काम किया जा रहा है। खाद्य तेल तथा दालों के मामले मे देश को आत्मनिर्भर बनना है इस दिशा मे भी सरकार काम कर रही है। मोटे अनाजों के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जय जवान-जय किसान के मंत्र ने हमे ताकत प्रदान की। ऑर्गेनिक फार्मिंग पर भी सरकार द्वारा जोर दिया जायेगा। ऑर्गेनिक खेती दुनिया के बाजार मे जाने का एक रास्ता है। किसानों का बोझ कम करना हमारे प्राथमिक लक्ष्यों मे से एक लक्ष्य है। गांव को ऑप्टिकल फाइबर से कनेक्ट किया जा रहा है। गंगा नदी के किनारे प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर बनाने का भी हमने लक्ष्य रखा है।
प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर ढाई हजार वर्ग किलोमीटर का होगा। हमने ये लक्ष्य भी रखा है कि देश का छोटा किसान मजबूत हो। किसान ड्रोन अब किसानों का नया साथी बनेगा। बजट मे बुंदेलखंड के किसानों के लिए 44 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इससे किसानों को बड़ा लाभ होगा।
श्री मोदी ने अपने संबोधन मे कहा कि सरकार युवाओं के सपने अच्छी तरह समझती है। स्टार्टअप से युवाओं के सपने साकार रूप लेंगे। MSME सेक्टर मे देढ़ करोड़ नौकरीया सुरक्षित होगी। MSME सेक्टर को मजबुत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। गति शक्ति योजना को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार देशभर मे 50 हजार किलोमीटर हाईवे इस वित्तीय वर्ष मे बनाने की दिशा मे भी कार्यरत है। हाईवे से नये रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हमने नौ करोड़ ग्रामीण घरों मे नल के माध्यम से जल पहुंचाने का काम किया है। और इस वर्ष 4 करोड़ घरों मे नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है।
श्री मोदी ने कहा कि पहले गरीबो का राजनैतिक उपयोग करके उन्हे भूला दिया जाता था लेकिन हमने गरीबो की सुध ली। सात साल में हमने 3 करोड़ गरीबो को अपना घर उपलब्ध करवाया और इस वर्ष चार करोड़ मकान प्रधानमंत्री आवास के तहत् गरीबो को दिये जाने का लक्ष्य है। जब गरीब को अपना घर मिल जाता है तो वह लखपति बन जाता है। मोबाईल मैन्युफैक्चरिंग मे भारत ग्लोबल सेंटर बनकर उभरा है। इस वर्ष 5जी सुविधा प्रारंभ हो जायेगी। 5जी कनेक्टिविटी डिजिटल के क्षेत्र मे नया आयाम प्रदान करेगी। डाक घरों को इस वर्ष हम डिजिटल सेवायें उपलब्ध करवा देंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश को डिफेंस उपकरण निर्माण मे आत्मनिर्भर बनाने का है। हजारो करोड़ के डिफेंस उपकरण हमारे देश मे बनेगे। सरकार डिजीटल करेंसी लांच करेगी। ऑनलाइन पेमेंट रिस्क फ्री होगा। हमारा लक्ष्य देश को ऑनलाइन गेमिंग का हब बनानें का है। ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर पर इस वित्तीय वर्ष मे तीन लाख करोंड़ खर्च करने का हमने लक्ष्य रखा है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा , कार्यक्रम के प्रभारी बलवंत भाटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय श्री अशोक पोरवाल, श्री निमिष व्यास, पूर्व विधायक श्री जितेन्द्र गेहलोत, श्री धुल जी चौधरी, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री इब्राहीम शेरानी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरीराम शाह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अनूकुल सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री द्वय श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री निर्मल कटारिया जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा, श्री औपेन्द्र सिंह जाधव, श्री लालबहादुर पाटीदार जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री श्रीमती सोना शर्मा, श्री कीर्तिशरण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव एवं सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री रामसिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री कृष्णा सोनी, श्री करनधीर्य बडगोत्या, श्री दिनेश धाकड़, श्री आनन्दीलाल राठौड , श्री राजेन्द्र जाट, सोशल मीडिया विभाग जिला प्रभारी करन वशिष्ठ, पूर्व पार्षद श्री प्रहलाद पटेल, श्री सुदीप पटेल, सहित पार्टी के सभी अपेक्षित नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Play sound