अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा 22 क्षत्राणियों की नियुक्ति

रतलाम।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला जिला रतलाम की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अनीता सोलंकी द्वारा फोर लेन स्थित होटल प्रिंस पैलेस में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें घूमर उत्सव का कार्यक्रम रखा गया ।जिसमें बड़ी संख्या में क्षत्राणियों ने भाग लिया। जिसमें सर्वप्रथम महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया तत्पश्चात पद वितरण समारोह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा 22 पदों पर नियुक्ति की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती उषा पंवार ,शोभा कंवर,सौलकी, किरण तंवर, उषा पंवार, रंजना चौहान रही। जिला सचिव नीतू राठोर, जिला प्रभारी कविता सोढा, जिला उपाध्यक्ष जस कवर को बनाया गया। रतलाम नगर अध्यक्ष श्वेता हाड़ा को बनाया गया इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए कार्यक्रम में सोनू सोलंकी, जया गोयल, रेखा सोढ़ा, ज्योति तंवर,सीमा देवड़ा, आशा सोलंकी, पूर्णिमा चौहान, रंजना राठौर, योगिता राठौर प्रीति चौहान आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कविता सोढ़ा द्वारा किया गया व आभार श्रीमती अनीता सौलकी द्वारा माना गया।

Play sound