रतलाम। राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा इन्दर सिंह परमार ने विधान सभा में विधायक चेतन्य काश्यप को बताया कि प्रदेश के दस हजार विद्यालयों को सी एम राइज स्कूल बनाया जाएगा ।रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के अम्बेडकर नगर स्थित शासकीय विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चयन सी एम राइज स्कूल योजना के प्रथम चरण के लिये किया गया है ।योजना के लिये चयनित स्कूलों को सर्वसुविधा युक्त विद्यालयों के रूप में विकसित किया जाएगा। सी एम राइज स्कूल योजना का उद्देश्य विद्यार्थियो का समग्र विकास कर उनमें 21वी सदी की क्षमताओं / दक्षताओ को विकसित करना है ।