जैन तीर्थ इटखोरी में आचार्य विशुद्ध सागर जी ससंघ का होगा भव्य मंगल प्रवेश

इटखोरी/भदलपुर (झारखंड) । जैन धर्म के 10 तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री शीतलनाथ भगवान की जन्म कल्याणक भूमि भदलपुर (इटखोरी )में चर्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 17 मार्च को हो रहा है महाराज श्री का मंगल विहार कुंडलपुर से पंचकल्याणक कर चतरा में आगामी होने वाले 23 मार्च से होगा इसी क्रम में 1008 शीतलनाथ भगवान की जन्म कल्याणक भूमि पर 3 दिन रुक कर धर्म की प्रभावना करेंगे आचार्य श्री के सानिध्य में कई धार्मिक आयोजन होगा ।महाराज श्री को आगमन को लेकर झारखंड में खुशी की लहर है और तिर्थक्षेत्र कमेटी गुरूवर के आगमन को लेकर पलक पावड़े बिछाय हुवे है इस आगमन में विशेष रूप से कमेटी के महामंत्री सुरेश झांझरी, क्षेत्रीय मंत्री सुनील जैन के साथ कई गणमान्य पदाधिकारी ओर आस पास के समाज के भक्त गण भी अगवानी में शामिल होंगे साथ ही आप सभी भारत वर्ष के भक्त जन भी 17,18, 19 मार्च को 1008 श्री शीतलनाथ भगवान की जन्मस्थली पहुच कर गुरुदेव द्वारा होने वाले कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य अर्जित करे।उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दी।

Play sound