श्री कोचट्टा उज्जैन संभागीय महासचिव मनोनीत

जावरा (अभय सुराणा) । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संध जावरा ब्लॉक के अध्यक्ष अशोक चोपडा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री शरद जोशी रतलाम,,व कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित व संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर की सहमति पर प्रदेश महासचिव श्री सुनिल त्रिपाठी ने जावरा के वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब जावरा के पुर्वाध्यक्ष श्री सुजानमल कोचट्टा को उज्जैन संभाग का महासचिव मनोनीत किया।साथ ही जावरा के ही वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश छाजेड व जगदीश राठौर को संभागीय कार्यकारिणी मे मनोनीत किया। चोपडा सहीत जावरा के पत्रकार पारस छाजेड,मदन धारिवाल ,के.एल. सोनावा, शैलेंद्र चोहान, निलेश धारिवाल अभय कोठारी आदि ने श्री कोचट्टा को बधाई देते हुए प्रदेश व संभाग के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।