भाजपा कार्यकर्ता हर्ष दशोत्तर के निधन पर शोक व्यक्त

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, परशुराम युवा मंच के संस्थापक हर्ष दशोत्तर के निधन पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हर्ष के रूप में पार्टी ही नहीं समाज ने एक ऊर्जावान, मिलनसार एवं निष्ठावान कार्यकर्ता को खोया है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने भी श्री दशोत्तर के निधन पर संवेदना व्यक्त की। भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल श्री दशोत्तर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हर्ष का निधन पार्टी, समाज एवं शहर के लिए अपूरणीय क्षति है।