जे एस जी जावरा मैत्री के निवेदन पर म.प्र. सरकार द्वारा जैन साधु साध्वी के विहार में प्रशासनिक व्यवस्था करने संबधित आदेश जारी किये

जावरा (अभय सुराणा)। जिसे अपने कर्तव्य का बोध होता है वह मानव या संस्था अपने सामाजिक दायित्व के प्रति चितंनिय होता है वह संस्था या मानव नई दिशा कि ओर अग्रसर रहता है 17 मई 2020 रविवार को जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के आग्रह पर जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र जी पाण्डेय जी द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चोहान से चर्चा कर निवेदन किया जिस पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जैन साधुओं के विहार के लिए सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कल वर्षा कालीन चातुर्मास हेतु जैन साधु साध्वीजी एवं आर्यिकाजी को कोरोना महामारी के दौरान चल रहे लाक डाउन में कोई दिक्कत ना हो इस संदर्भ में मध्य प्रदेश के आधा दर्जन भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखे थे। इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय स्थित एडीजी गुप्तवार्ता द्वारा मध्य प्रदेश के सभी एसपी को निर्देशित किया गया है कि 27 मई से श्रुत पंचमी (पुष्य नक्षत्र)से जैन साधुजी,साध्वीजी और आर्यिका संघों के बिहार की सूचना प्राप्त होने पर उन्हें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए और जहां भी मुनि भगवन्त के चातुर्मास होते हैं वहां के लिए भी माकूल सुरक्षा व्यवस्था हो इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय ने पत्र क्रमांक 1903 दिनांक 22 मई 2020 को लिखित आदेश जारी किया है।
जैन साधु साध्वी के विहार में प्रशासनिक व्यवस्था करने संबधित आदेश जारी किये। उक्त जानकारी देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के अध्यक्ष राजीव लुक्कड़ व पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका ने बताया कि ग्रुप द्वारा जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय से चर्चा कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह से विधायक श्री पाण्डेय ने पत्र लिखकर फोन पर चर्चा की जिस पर प्रदेश सरकार ने समाज हित मे निर्णय लिया गया साथ ही अन्य विधायकों ने भी इस संबंध मै प्रदेश सरकार से पत्राचार किया गया।
जिस निर्णय से सम्पूर्ण जैन समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चोहान, जावरा विधायक श्री राजेन्द्र जी पाण्डेय, उज्जैन उत्तर के विधायक पूर्व मंत्री श्री पारस जी जैन, रतलाम विधायक श्री चेतन जी काश्यप, भोजपुर विधायक पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र जी पटवा,जावद विधायक श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा, जबलपुर विधायक श्री शैलेन्द्र जी जैन के प्रति जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, पूर्व अध्यक्ष द्धय संदीप रांका, पंकज कांठेड, अतुल पगारीया, आशीष पोखरना, पदाधिकारी अध्यक्ष राजीव लुक्कड, राजेश पोखरना, अजय पटवा, दीपक मेहता, सौरभ पगारिया, शंशाक मेहता, आकर्ष जैन, आलोक बरैया, मनीष पोखरना, मनीष मेहता, अर्पल कोचट्टा, संदीप दसेडा, पुखराज सुराणा, राजेश बरमेचा पियुष काठेड, मनीष धारीवाल, पंकज जैन,लोकेश कांठेड़, अभिषेक कोचट्टा,प्रितेश जैन,अजय कांठेड़,राजीव लुहाडिय़ा,मयंक मादावत,दीपक तलेसरा आदि साथियों ने मध्यप्रदेश सरकार एंव विधायक गण एंव जावरा नगर के पत्रकार बंधु के प्रति भी आभार धन्यवाद ज्ञापित किया गया।