

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मैत्री और जैन सोशल ग्रुप रत्नपुरी ने आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस समारोह मांटेसरी स्कूल में बच्चों के साथ मनाया।
आयोजन की जानकारी देते हुए जेएसजी मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष अमित जी कोठरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। जेएसजी मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी, अध्यक्ष वैभव मेहता ,सचिव तरुण डांगी,सह सचिव चंदन सहलोत पूर्व अध्यक्ष मयंक कोठारी जेएसजी रतनपुरी के संस्थापक अध्यक्ष संजय लूनिया अध्यक्ष विकास चोपड़ा सचिव नितेश कोठारी सह सचिव विनोद कटारिया ने उपस्थित दंपति सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिसे सभी ने सराहा। आयोजन के बाद में मिठाई और चॉकलेट वितरित की गई और सभी ने साथ में स्वल्पाहार ग्रहण किया। इस दौरान जेएसजी मैत्री की ओर से स्कूल को राशन सामग्री भी दी गई साथ ही जैन सोशल ग्रुप मैत्री और जैन सोशल ग्रुप रतनपुरी ने दो-दो बच्चों की संपूर्ण शिक्षा का एक वर्ष के खर्च की राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम में सभी जेंट्स सफेद ड्रेस ओर लेडिस तिरंगे के तीन कलर के ड्रेस कोड में उपस्थित हुए।
इस दौरान जेएसजी रत्नपुरी से प्रमोद नाहर, राकेश कोठारी,रजनीश जैन,मनीष मंडलेचा,प्रदीप कोचर,दीपक कोठारी, जीवन जैन,विपुल पितलिया,शैलेश पावेचा,लोकेश ओस्तवाल,अनिल कटकानी,विनोद बाफना और जेएसजी मैत्री से नीलेश मंडलेचा,विनय बोहरा,संदीप सकलेचा, अवि धम्मानी, अर्पित संघवी, वैभव कटारिया, मनोज सिंगवत,सौरभ बोहरा,दीपक सहलोत,संजय जैन,आशीष नवलखा,अनूप मेहता,राहुल नवलक्खा,वैभव खिमेसरा, मयंक जैन आयुष नवलक्खा,मिलन राखेचा, आदि उपस्थित थे।