
रतलाम । महामहिम राज्यपाल महोदय व रेडक्रॉस के प्रदेश मुखिया श्री मंगुभाई पटेल के प्रथम रतलाम आगमन पर रेडक्रॉस एक्स चेयरमैन व प्रांतीय प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र गादिया ने प्रतिनिधि मंडल के साथ भेंट कर उनका स्वागत किया व रेडक्रॉस के 2010 से अपने कार्यकाल का ब्यौरा देकर फ़ाइल भेंट की व ब्लड बैंक के सन्दर्भ में भी चर्चा की, माननीय राज्यपाल महोदय ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्रो में सिकल सेल एनीमिया व ब्लड चेकअप व उन्हें कुपोषण से कैसे मुक्त किया जाए पर चर्चा कर यह कार्य करने का कहा । इस अवसर पर शरद जोशी, सुशील मूणत, सुलोचना शर्मा भी साथ थे उन्होनें भी उनका स्वागत किया।