आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

साईं 6:00 से संगीतमयम भजन कीर्तन के साथ सुंदरकांड का होगा आयोजन

जावरा (अभय सुराणा) । श्री राधे श्याम मंदिर लालागली जावरा पर प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी आज 18 अगस्त 2022 गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत साईं 6:00 से रात्रि 12:00 तक श्री पंचमुखी पारण मंडल स्वामीजी की कुटिया जावरा द्वारा संगीतमयम भजन कीर्तन के साथ सुंदरकांड संपन्न होगा। रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव महा आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। मंदिर व्यवस्थापक श्री देवेंद्र शर्मा, पंडित रविंद्र उपाध्याय एवं पंचमुखी मंडल के सदस्यों ने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर श्री कृष्ण जन्म उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। उक्त जानकारी श्री देवेंद्र शर्मा ने दी।

Play sound