राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वीणा वादक पण्डित सलिल भट्ट की सात्विक वीणा वादन ने किया मंत्रमुग्ध

जावरा (अभय सुराणा) । राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वीणा वादक श्री सलिल भट्ट जो ” सात्विक वीणा” के रचयिता का वीणा वादन का आयोजन स्पीक मेके संस्था के SRF विरासत 2022 श्रृंखला के अंतर्गत मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल जावरा एवं फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल मैं किया गया भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत को सात्विक वीणा की सौगात देने वाले एवं कनेडियन ग्रेमी अवार्ड का नोमिनेशन प्राप्त सलिल भट्ट देश के बहु प्रतिष्ठित संगीतमय भट् परिवार की दसवी पीढ़ी के प्रतिनिधि कलाकार ने वीणा पर राग विश्व रंजनी सुनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की यह ऐसा राग जो सुनने में पूरे विश्व को अच्छा लगे श्री भट्ट ने स्कूली छात्र छात्राओं को सप्तक स्वर आरोह अवरहो 16 मात्रा 3 ताल दादरा, रिदम जोड़ झाला के बारे मे बताया “रागदेश ” भी सुनाया। आपने इस अवसर पर कहा कि अच्छा संगीत सात्विक स्वर परमात्मा की भक्ति में सहयोगी है। आज हमारे देश में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बड़ता जा रहा पर हमे हमारी पारंपरिक व भारतीय संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए इसके लिए स्पीक मेके संस्था पूरे देश में कार्य कर रही है। साथी कलाकार बनारस घराने के श्री अभिषेक मिश्रा तबले पर संगत की और राजस्थान के श्री उटला खान ने करताल बजाकर एवं राजस्थानी गीत गाकर सुनाया तीनो की जुगलबन्दी ने सभी को मंत्र मुग्ध किया । इस अवसर पर जल मित्र समाचार के सम्पादक श्री अभय कोठारी , प्राचार्य श्री पीसी पडियार ,श्री महेश नौटियाल, निर्मला बारिया, अलका परमार, प्रियंका पटवा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम में कलाकारों का परिचय एवं संचालन स्पीक मेके के सदस्य श्री आनंद व्यास ने किया। व्यास ने बताया भारतीय संस्कृति के शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य से जुड़ाव के लिए स्पीक मेके संस्था इस तरह के आयोजन देशभर में आयोजित करती है आभार श्री रामप्रसाद वर्मा ने माना।

Play sound