शिविर में ऑटो/मैजिक के 132 चालकों का नैत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

रतलाम । पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सडक दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं घायलों की संख्या में कमी लाए जाने हेतु जिला रतलाम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार, उप पुलिस अधीक्षक अनिल राय के मार्गदर्शन में दिं. 22.8.2022 से 28.8.2022 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है । सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह की कार्य योजना के तहत दिनांक 25.8.2022 को पुराने पुलिस कन्ट्रोल रूम रतलाम पर शहर में संचालित ऑटो/मैजिक/स्कूल बसों के परिचालकों का नैत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य अधिकारी के डॉ. प्रभात राजन एवं डॉ. चौहान की उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में ऑटो/मैजिक के 132 चालकों का नैत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत रेलवे स्टेशन पर ऑटो/मैजिक चालकों को ओवर लोड, वाहन के सम्पूर्ण कागजात, वर्दी धारण, विधिवत पार्किंग एवं वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई ।