- वार्डो मे कार्य कर जनअपेक्षाएं पूर्ण करे:- जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा
- भाजपा मे शामिल निर्दलीय पार्षदगण का स्वागत

रतलाम । जिला योजना समिति के सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रतलाम नगर निगम से समिति सदस्य निर्वाचित हुए पार्षदगण का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी मंचासीन रहे। निर्दलीय पार्षद चुने गए देवकन्या मुकेश मीणा एवं बलराम भट्ट इस मौके पर भाजपा मे शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने पुष्पमाला और पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर जिला योजना समिति सदस्य बने पार्षद योगेश पापटवाल, रणजीत टांक के साथ उनका सम्मान किया। समारोह के दौरान पार्षद गण की और से जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा का भी शासन द्वारा जिला योजना समिति सदस्य मनोनित होने पर सम्मान किया गया। श्री लुनेरा ने कहा कि सभी पार्षद गण वार्डो में कार्य कर जन अपेक्षाओं को पूर्ण करें। आमजन के बीच जाकर पार्टी की रीति-नीति अनुसार कार्य कर पार्टी का जनाधार मजबूत करे।
महापौर श्री पटेल ने जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचित हुए पार्षदगण को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबको मिलकर शहर एवं जिले का विकास करना है। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी ने माना। इस अवसर पर मेयर कॉउंसिल सदस्य भगत सिंह भदौरिया, अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संधवी, धर्मेन्द्र व्यास, दिलीप गांधी, रामलाल डाबी, सपना त्रिपाठी पार्षदगण धीरज कुवंर, रत्नदीप सिंह राठौर, देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, अनिता वसावा, कविता चौहान, संगीता सोनी, आयुशी सांखला, माया पांचाल, परमानंद योगी, शबाना खान, अशोक जोनवाल, स्मिता लड्डा, हिना उत्सव मेहता, हितेश कामरेड़, प्रीति कसेरा, धर्मेन्द्र रांका सहित पार्षद प्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।