श्री दिगंबर जैन विद्यालय में हिंदी दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

झुमरीतिलैया । श्री दिगंबर जैन विद्यालय, झुमरीतिलैया में आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । आज के ही दिन हिन्दी भाषा को संवैधानिक रूप से भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था. विद्यालय के हिंदी शिक्षक अभिषेक जैन शास्त्री ने हिदी दिवस के बारे मै बताया कि दो सौ साल की ब्रिटिश राज की गुलामी से आजाद होने के बाद भारतीयों ने सपना देखा था, कि एक दिन पूरे देश की एक ही भाषा होगी, जिसके जरिए देश के कोने-कोने में वाद-संवाद होगा. संविधान निर्माताओं ने देवनगरी में लिखी हिन्दी भाषा को देश की भाषा के रूप में स्वीकार किया।
हिंदी भाषा हमारी मातृभाषा है और इस भाषा से हम अपने दैनिक जीवन में एवं व्यवहारिक जीवन में प्रयोगात्मक प्रयासों से जीवन को बेहतर बना सकते हैं हिंदी के माध्यम से हिंदुस्तान का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है जिसमें रविंद्र नाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद आदि महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है हिंदी वह भाषा है जो हमें अ से प्रारंभ होकर ज्ञानी बनाने का काम करती है वास्तविकता में हिन्दी हमारे सभी प्रदेशों से हिंदी के शब्द निकलते हैं ।
हिंदी भाषा से हमारे संस्कार का प्रादुर्भाव होता है और जब हम अच्छे संस्कार के साथ अपना जीवन निर्वाह करते हैं तो हमारा परिवार हमारा देश का मान बढ़ता है ।
जैन समाज के मंत्री ललित सेठी,विद्यालय के चेयरमैन दिल्ली से आये किशोर जैन पांड्या,संयोजक श्रीमान सुनील कुमार जैन छाबड़ा,मनीष सेठी,नवीन सेठी,राजेश पांड्या, संदीप सेठी ने भी सभी शिक्षकों को एवं विद्यालय के सभी बच्चों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं विद्यालय के प्राचार्य झा सर ने भी हिंदी के विषय को बताते हुए छात्रों को हिंदी की अनेक विशेषताएं बताएं साथ ही शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।

Play sound