रतलाम नगर के समीप 11 किलोमीटर दूर गाँव आदर्श नया रूपाखेड़ा में संघ का संचलन निकला

रतलाम। रतलाम के समीप आदर्श गांव के नाम से जाना जाने वाला गांव नया रूपाखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको द्वारा गाँव के मुख्य मार्ग से होकर कदमताल करते हुए स्वयंसेवक निकले।
इस कार्यक्रम में वक्ता श्री आशुतोष जी शर्मा रतलाम विभाग कर्यवाह उपस्थित थे, अपने व्यक्तव्य में इन्होंने कहा ,,समाज को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई है,,इतने वर्षों तक कई लोगो के राज करने के बाद भी हमारा मनोबल टूटा नही,,सम्पूर्ण हिन्दू समाज इस देश को माँ मानकर इस देश की भूमि को पूजता आ रहा,,मातृशक्ति को देवी के रूप में पूजता है, यहा रहने वाला समाज स्वावलंबी बने। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह संतोष जी कापड़िया एवं खंड कार्यवाह उमेश जी पाटीदार भी उपस्थित रहे।

Play sound