
इंदौर । जैन दिवाकर चौथमल जी महाराज की 145वी जन्म जयंती, करुणासागर ज्योतिषाचार्य उपाध्याय प्रवर पूज्य कस्तूरचंदजी महाराज की 117 वी दीक्षा जयंती एवम श्रमण संघीय महामंत्री मोहन मुनि जी महाराज की 99 वीं जन्म जयंती के अवसर पर समाज शिरोमणि स्व. श्रीमान मानकचंदजी बिरदीचंदजी पोखरना व मोहनबाई जी पोखरना की स्मृति में जैन दिवाकर गुरु मोहन 16 वां राष्ट्रीय अवार्ड समाजसेवी हनुमानप्रसाद जी जैन (पोरवाल) को आज दिनांक 30.10.2022 रविवार को महावीर भवन स्थानक ,इमली बाजार इंदौर में प्रवर्तक पूज्य श्री प्रकाश मुनि जी महाराज संत मंडल एवम महासती रमणीक कंवर जी रंजन महाराज एवम सती मंडल के सानिध्य एवम गुरु भक्तों की गरिमामय उपस्थिति में भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे । कार्यक्रम पश्चात गौतम प्रसादी रखी गई थी।