इंदौर । संगम नगर स्थित दिगंबर जैन जिनालय में सभी स्थानीय निवासी एकजुट सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में एकत्रित हुए मंगल पाठ नवकार मंत्र के पाठ के बाद सब ने अपने अपने विचार रखे । अशोक मेहता ने बताया कि हमारे तीर्थंकर भी क्षत्रीय थे हम भी हिंदू हैं फिर हिंदुस्तान में ही हमारे साथ भेदभाव क्यों, हमारे तीर्थ स्थल को पर्यटन क्षेत्र क्यों घोषित कर रहे हैं। जैन समाज को समझना होगा और उसी सरकार को अपना मत सहयोग देना होगा जो हमारे तीर्थ स्थल की रक्षा करें। सतीश जैन और पारस जैन ने कहा कि वक्त आने पर हम किसी भी हद तक अपना विरोध जारी रखेंगे। राजमल पाटोदी और राकेश सेठी जी ने सभी जैन लोगों से एकजुट होकर विरोध प्रकट करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कमलेश सिंह जी अमित जैन मनोज जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आभार सतीश जैन ने व्यक्ति किया।