निगम आयुक्त श्री भट्ट द्वारा दीनदयाल रसोई केन्द्र का निरीक्षण

रतलाम । निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट द्वारा प्रातः सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान नेहरू स्डेडियम स्थित डॉ0 अम्बेडकर मांगलिक भवन में संचालित दीनदयाल रसोई केन्द्र का निरीक्षण किया।
निगम आयुक्त श्री भट्ट ने दीनदयाल रसोई योजना केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कार्यरत् कर्मचारी से प्रतिदिन जरूरतमंद व्यक्तियों को करवाये जा रहे भोजन की जानकारी ली साथ ही प्रतिदिन करवाये जा रहे भोजन की पंजी का अवलोकन कर निर्देशित किया कि कोई भी जरूतमंद व्यक्ति बिना भोजन का नहीं रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

Play sound