श्री सम्मैद शिखरजी के संबंध में लिए गए निर्णय का सर्व वैश्य समाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया

रतलाम मप्र। वैश्य महासम्मेलन संस्था ने केंद्र सरकार व जनप्रतिनिधियो रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र सांसद गुमानसिंह डामोर व विधायक चैतन्य काश्यप को सम्मेद शिखरजी तीर्थ को तीर्थ ही बने रहने हेतु किए गए प्रयास के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
वैश्य महासम्मेलन संस्था ने केंद्र सरकार व जनप्रतिनिधियो रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र सांसद गुमानसिंह डामोर व विधायक चैतन्य काश्यप को सम्मेद शिखरजी तीर्थ को तीर्थ ही बने रहने हेतु किए गए प्रयास के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l वैश्य महासम्मेलन संस्था द्वारा पूर्व में भी कई विषयों पर जनप्रतिनिधियों के समक्ष ज्ञापन प्रेषित कर केंद्र सरकार को पत्र प्रेषित कर यह निवेदन किया था कि सम्मेद शिखरजी तीर्थ को तीर्थ ही रहने दे रतलाम के जनप्रतिनिधियों जिसमें सांसद गुमान सिंह डामोर व विधायक चैतन्य कश्यप द्वारा किए गए प्रयासों का आभार जताते हुए केंद्र सरकार द्वारा जैन समाज के आस्था के केंद्र सम्मेद शिखरजी तीर्थ को पर्यटन स्थल नहीं बनने के फैसले का स्वागत कर संपूर्ण जैन समाज की तरफ से आभार प्रकट किया l आभार प्रदेश महामंत्री युवा इकाई वरुण पोरवाल, जिला संयोजक अंकित खंडेलवाल, उपाध्यक्ष विशाल डांगी ,जिला अध्यक्ष युवा ईकाई अंकित सिसोदिया ,संजय चानोदिया, कमल कटारिया ,राजेश कांकरिया, अर्पित लूनिया, राज लूनिया आदि ने जताया।

Play sound