श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा निरस्त करने का निर्णय लेना जैन समाज के लिये गौरव की बात है – कैबिनेट मंत्री श्री सकलेचा

जावरा (अभय सुराणा)। जहाँ धर्म की अपनी संस्कृति पहचान होतीं हैं वहां पर सभी कार्य या मंशा स्वत ही पुर्ण होती हैं । आज हमारी केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासो से श्री सम्मेद शिखर जी तीर्थ पर झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल बनाने का जो प्रस्ताव दिया था उसे केंद्र सरकार द्वारा के हस्तक्षेप से निरस्त करनें का जो निर्णय लिया है वह हम सब जैन समाज के लिये गौरव की बात है इस हेतू हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार प्रयासरत रहें एवं केन्द्र सरकार को अवगत कराया था।
सबके प्रयासों से ही यह सब संभव हुआ है विशेषकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विशेष योगदान रहाँ है$ य उक्त विचार म प्र शासन के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा ने स्थानीय जोयो होटल पर स्वागत सम्मान के दोरान कहें ।
उक्त जानकारी देते हुए अ.भा. जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका जावरा एवं प्रवक्ता सुजानमल कोचट्टा ने बताया सकल जैन समाज जैन समाज की भावना का सम्मान करनें पर अ भा जैन दिवाकर संगठन समिति कि और से जावरा में श्री सम्मेद शिखर जी पर आपके योगदान के लिये आपका स्वागत अभिनन्दन कर देश के गौरव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उक्त सम्मान अभिनन्दन के दौरान वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मेहता, वरिष्ठ सलाह कार शांतिलाल दुग्गड, मंत्री द्धय संदीप रांका, सुभाष टुकडीया, मिडिया संमन्वयक शेखर नाहर कार्यकारिणी सदस्य मनोहरलाल चपडोद, पुखराज भंडारी, अभय मंडलेचा के साथ संजय झामर, सुरेन्द्र संघवी आदी साथी उपस्थित थे ।

Play sound