पेंशनर्स ने प्रदर्शन कर वास्केल मैडम को ज्ञापन दिया

रतलाम । प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी से सम्बद्ध पेंशनर्स एसोसिएशन ने तीन सूत्रीय मांगो के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मनीषा वास्कले डिप्टी कलेक्टर को दिया । ज्ञापन में सूत्रीय मांगे जुलाई १९ से ५ प्रतिशत डी.ए. जनवरी २०२० से ४ प्रतिशत डी.ए. सांतवे वेतमान का २७ माह का एरियर एवं पेंशनर्स की समुचित चिकित्सा राज्य एवं राज्य से बाहर के अस्पतालों में करने की व्यवस्था की जावें। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था डी.ए. को कुछ समय के लिए स्थगित कर रहे है इसे जल्द देनें लेकिन अबी तक डी.ए. स्वीकृत नहीं किया गया है इससे पेंशनर्स को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यदि मांगो शीघ्र मंजूर नहीं की गई तो पेंशनर्स आंदोलन करेंगे । प्रदर्शन में प्रांतीय महासचिव एस.एन. सोढ़ा, जिलाध्यक्ष ओ.पी. श्रीवास्तव, राजेश व्यास, सुनील नागर, श्याम दुबे, गफ्फार मंसूरी, एम.के.व्यास, जहीर मंसूरी, एस.एस. डोडिया, अनीस खान एडव्होकेट, वी.एल. डफरिया बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लिया ।