लायंस की सेवाएं दिखावे के लिए नहीं परिवर्तन के लिए होती है

रतलाम । लायंस क्लब इंटरनेशनल की सेवाएं पीडि़त मानवता की सेवा के लिए अश्वमेध यज्ञ के समान है जिसमें दुनिया के 213 देश के करीब 14,00,000 सदस्य अपनी आहुति प्रदान कर रहे हैं । विश्व की गरीबी दूर करने के लिए विश्व में व्याप्त बीमारियों के उपचार और उत्तम स्वास्थ्य के लिए तथा वंचितों के हितों की रक्षा करने के लिए सेवा कार्य का यह महायज्ञ आने वाले कई सदियों तक जारी रहेगा।
उक्त विचार लाइंस ऑफ़ रतलाम के सदस्य, क्लब लायंस क्लब रतलाम, लायंस क्लब क्लासिक, लायंस क्लब एक्टिव, लायंस क्लब समर्पण, लायंस क्लब रतलाम गोल्ड, लायंस क्लब आभि मा तथा लिओ क्लब के पदाधिकारियों के संयुक्त शपथ समारोह को संबोधित करते हुए लायंस क्लब मल्टीपल काउंसलिंग चेयरपर्सन लायन कुलभूषण मित्तल ने व्यक्त किए । आपने कहा कि लायंस की गतिविधियां सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होती है बल्कि समाज में परिवर्तन लाने के लिए ऊंच-नीच का भाव मिटाने के लिए गरीबी और अमीरी की बीच की खाई को दूर करने के लिए होती। इसलिए प्रत्येक लायन को गर्व करना चाहिए कि वह लाइन सदस्य है और पीडि़त मानवता की सेवा कर रहा है ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लायन सुनील अरोड़ा प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3233 वी1 ने कहा कि लायन होने का अर्थ है मजबूत संकल्प के साथ समाज की सेवा करना हौसलों और उमंग के साथ समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना वंचितों को मूलभूत आवश्यकताएं शिक्षा स्वास्थ्य और आवास की उपलब्धता करवाना यही वास्तविक सेवा का धर्म है । लायन श्यामसुंदर मंत्री फस्र्ट बीडीजी डिस्टिक 3233 वी 2 ने कहा कि मुझे तो हर्ष होता है लायंस की गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रही है । समाज का हर क्षेत्र लायन सदस्यों ने अपनी गतिविधियों से जोड़ रखा है यही लायनवाद की असली परिभाषा है । हम समाज को जोडऩे का कार्य करें उसके उत्थान का कार्य करें तभी हमारी सेवा सार्थक होगी। प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3233 जी वन योगेंद्र रुनवाल ने कहा कि रतलाम के सातों लायंस क्लब अपनी सामथ्र्य और कर्मठता के साथ सेवा गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा ऐसा मेरा विश्वास है । द्वितीय वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल ने कहा कि पीडि़त मनुष्य की सेवा करने में जो आनंद की अनुभूति होती है वह किसी अन्य कार्य से नहीं होती पीडि़तों के प्रति दया और प्रेम ही लाइन वाद का स्वरूप है इसे हमें कभी नहीं भूलना है। पीडीजी लायन राजेंद्र गर्ग ने लायन सदस्य से अनुरोध किया कि वे अनुशासन और कर्मठता से सेवा कार्य में अपनी ऊर्जा खर्च करें ।
रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा, झोन चेयरपर्सन लायन अशोक दख, प्रीति सोलंकी, सौरभ भंडारी, सुरेश रांका, नीरज सुरोलिया मंचासीन थे । आरंभ में सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सभा । आरंभ करने की घोषणा लायंस क्लब के अध्यक्ष हिम्मत सिंह राजपुरोहित ने की । ध्वज वंदना व राष्ट्रगान अर्चना अग्रवाल ने प्रस्तुत किया, भावना राजपुरोहित ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों का स्वागत बी.के.जोशी, प्रेमलता दवे, सीमा भारद्वाज, कल्पना राजपुरोहित, सुरेश कटारिया, संदीप निगम, डॉक्टर सुलोचना शर्मा, यास्मिन शेरानी, प्रथमा कौशिक, राज पोरवाल, केजार हुसैन बोहरा आदि ने किया ।
इस अवसर पर अतिथियों ने सभी क्लबों के संचालक मंडल अध्यक्ष सचिव उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सह सचिव टेमर तथा अन्य सदस्यों को पद एवं समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलवाई । सर्वश्री राजेंद्र राजपुरोहित, चेतन पडियार, कांता छगानी, सर्जन पुरोहित, प्रकाश कोठारी, राज पोरवाल, सरोज ओझा के स्थान पर वैशाली माचवे ने वर्ष 2023-24 के अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण की । श्री संजय गुणावत द्वारा लायंस कोर्स पूर्णा करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इस अवसर पर डॉ. रतन खंडेलवाल, रवि बोथरा, प्रमोद जी व्यास, महेश व्यास, सुनील जैन, प्रदीप लोढा, एमके जैन, विक्की जैन, कुलदीप द्विवेदी, विक्रम सिसोदिया,, स्नेह सचदेव, कमलेश पालीवाल, अनिल धारीवाल, पवन मोदी, दिलीप वर्मा, रमेश उपाध्याय,, पुष्पा वासन, संतोष जोशी, कविता राजपुरोहित, चितरंजन लुणावत, कनक मूणत, राजेश डोरिया आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल जोशी, सुनील के जैन तथा आभार संतोष चाणोदिया ने व्यक्त किया ।

Play sound