श्री गढ़केलाश मंदिर प्रांगण मे एक साथ 51 पौधे लगाए गए

रतलाम । श्रावण माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति द्वारा मंदिर प्रांगण मे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामचंद्र जी पंडित व समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री सूरजमलजी टांक का समिति अध्यक्ष श्री सतीश भारतीय ने स्वागत किया। अतिथि श्री रामचन्द्र जी पंडित द्वारा बिल्वपत्र के पौधे को लगाकर पोथारोपण की शुरुआत की। वहां उपस्थित शिव आराधना के लिए आये बड़ी संख्या मे महिलाओं एवं पुरुषों व समिति के सदस्यों ने 51 पौधौ का पोधारोपण एक साथ किया ।
समिति संरक्षक अशोक जैन चौटाला व अध्यक्ष सतीश भारतीय ने बताया कि मंदिर प्रांगण मे लगभग 350 फिट लंबे बगीचे मे 51 पोधे लगाये गये। बगीचे का निर्माण नगर निगम द्वारा किया गया व पोधे समिति सदस्यों के सहयोग से क्रय किए गए।
समिति द्वारा बगीचे के निर्माण पर महापौर व वार्ड पार्षद का आभार जताया।
इस अवसर पर अमृत कटारिया, नारायण देतवाल ,सतीश राठौड़, कैलाश पटेल ,भाजपा महामंत्री निर्मल कटारिया, भाजपा नेत्री अनीता कटारिया ,समाजसेवी मोहनलाल शर्मा मुंशीजी ,कैलाश चौहान ,नरेश पाटीदार, सतीश देवड़ा, कन्हैयालाल राठौर, केलाश जब्बर,सुरेश सांखला, अशोक पवार, सतीश देवड़ा, हरिओम पाटीदार,माधव काबरा,कैलाश चौहान, के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुषो ने एकसाथ पौधारोपण किया।