जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार पारिवारिक मिलन समारोह के साथ-साथ फ्रेंडशिप-डे मनाया

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा सावन माह में फ्रैंडशिप डे के अवसर पर पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन शुजापुर माताजी मंदिर पर रखा गया! इस अवसर पर नवकार के अध्यक्ष अभिषेक बोरदिया द्वारा बताया गया की फ्रैंडशिप डे के अवसर पर मित्रो के साथ रील बनाओ और इनाम पाओ की प्रतियोगिता आयोजित की गई साथ ही नवकार की संस्थापक संजय आंचलिया एवं विक्की बोरदिया का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया! साथ ही डी.जे. की धूम सदाबहार गानों के साथ नवकार के महिलाए, बच्चों एवं सदस्यों ने साथ मिलकर खूब डांस किया। साथ ही सामूहिक भोजन भी सभी ने साथ में किया और पार्टी का आनंद लिया।
सुहानी आँचलिया चत्तर द्वारा दोस्ती पर नया टाइटल लिखा गया! ||
दोस्ती एक ऐसा रिश्ता हे,
जिसके होने का एहसास चाहे ना हो,परन्तु ना होने का एहसास बहुत ज्यादा होता है !
दोस्ती एक ऐसा रिश्ता हे, जो खून के रिश्ते से परे हैं, लेकिन अपना कर्तव्य कई गुना ज्यादा निभाता हे !
दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जहां दिखावे की जरूरत नहीं होती बस हम जैसे भी हैं अपना लिए जाते हैं !
दोस्ती कैसा रिश्ता है, जिसका कद प्यार से चाहे छोटा हो लेकिन उम्र कई गुना ज्याद। उपरोक्त जानकारी नवकार के प्रचार सचिव श्री शेखर जैन एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।