मालव रत्न उपाध्याय ज्योतिषाचार्य श्री कस्तुरचन्दजी म.सा. की स्मृति में 14 वां रक्तदान शिविर 06 सितम्बर को

रतलाम। मालव रत्न उपाध्याय ज्योतिषाचार्य श्री कस्तुरचन्दजी म.सा. की पावन स्मृति में जैन दिवाकरीय उपप्रवर्तक श्री प्रदीपमुनिजी म.सा., तपस्वी रत्न पूंज्य श्री बंसतमुनिजी म.सा., पूज्या महासती श्री श्यामाजी म.सा., ओजस्वी वक्ता श्री सुदर्शनाजी म.सा. के पावन सानिध्य एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचैक अध्यक्ष सुरेश कटारिया, संघ रत्न इन्दरमल जैन, पूर्व अध्यक्ष मणीलाल कटारिया, ललित पटवा, पी.के. जैन की गरीमामय उपस्थिति में 14वां रक्तदान शिविर का शुभारंभ दिनांक 06.09.2020 को प्रातः 10.00 बजे होगा । उक्त शिविर प्रातः 10.00 बजे से 3.00 बजे तक मानव सेवा समिति, काॅलेज रोड़, रतलाम पर संचालित होगा । नवयुवक मण्डल अध्यक्ष रितेश मुणत, महामंत्री विकास कटारिया, कोषाध्यक्ष नवीन गांधी, अमृत कटारिया, विनोद बाफना, विनोद कटारिया, पंकज पटवा, आशीष कटारिया, अनिल गांधी, विपीन श्रीमाल, संजय मेहता, पियुष श्रीश्रीमाल, संजय पुंगलिया, मनीष भटेवरा, अभय गांधी ने इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है । उपरोक्त जानकारी संघ के उपाध्यक्ष विनोद बाफना ने दी ।

Play sound