गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में शहर कांग्रेस महिला सेवा दल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया

रतलाम । मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते उत्पीडऩ अत्याचार एवं गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में एवं बिलपांक थाना क्षेत्र में हुई मासूम कन्या के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस महिला सेवा दल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया एवं बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला फूंका गया।
इसके पूर्व दो बत्ती पर प्रदेश महिला कांग्रेस कार्य कारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी एवं महिला सेवा दल अध्यक्ष संगीता काकरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा विजय सिंह चौहान, यंग ब्रिगेड सेवादल धर्मेंद्र शर्मा, रवि वर्मा, इंटक अध्यक्ष मनोज पांडे, शैलेंद्र सिंह अठाना, पूर्व पार्षद जगदीश अकोदिया, इक्का बेलूत, वसीम अली एनएसयूआई के विराज सकलेचा, नारायण चौधरी, कुणाल दवे, राहुल दुबे जोंटी, अशरफ रफीक भंडारी, विजय पंड्या, सचिन राठौर, महिला सेवादल ब्लाक की प्रीति चौहान, कमला गोमे, उषा फतरोड, रजनी कैथवास, मधु अकोदिया, ज्योति कैथवास, मीना महावर, कौशल्या कौशल, गीता बौरासी, गंगा जी पाल, मनोरमा शर्मा, अनिता यादव व अन्य सेवादल की महिलाएं उपस्थित रही।