
मेरठ (उ.प्र.) । मेरठ में विराजमान जन- जन के आराध्य, श्रमण संघीय सलाहकार, राजर्षि, भीष्मपितामह महातपस्वी गुरुदेव श्री सुमति प्रकाश जी म.सा. का पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य अनुकूल नहीं है।
हम सहृदय भावना भाते हैं कि गुरुदेवश्री जी शीघ्र अतिशीघ्र उत्तम स्वास्थ्य लाभ अर्जित करें तथा भौतिक रूप से अपने श्रद्धालुओं पर कृपावर्षण करते रहें।
देश – विदेश में अवस्थित सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि ‘‘आराध्य गुरुदेव श्री जी को समाधि भाव बना रहे‘‘ ऐसी मंगलभावना भाते हुए यथाशक्ति नवकार महामंत्र एवं उवसग्गहरं स्तोत्र का अधिक से अधिक जाप करें। पूज्य गुरुदेव श्री सुमति प्रकाश जी महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हार्दिक भावना के साथ…।