एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2021 में अवसर इंस्टिट्यूट के दो विद्यार्थियों का चयन

रतलाम। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2021 के परिणाम में रतलाम के अवसर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों का चयन हुआ है | यह परीक्षा जुलाई माह 2023 में मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जो छात्र एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं वे अगले चरण यानी साक्षात्कार दौर में भाग लेंगे। मुख्य परीक्षा के लिए 784 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। साक्षात्कार के जरिए कुल 290 पदों पर भर्ती होगी। रतलाम के अवसर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शालिनी छजलानी ने बताया कि अवसर इंस्टीट्यूट के सुपर 10 बैच से 2 विद्यार्थियों आकाश वसुनिया और शाहिद अली मंसूरी का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है। अवसर इंस्टीट्यूट ने रतलाम को गौरवान्वित करने पर चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।