आचार्य श्री विजय कुलबोधिसूरीश्वर जी म.सा., नूतन दीक्षित मुनि श्री ज्ञानयोग विजयजी म.सा. आदि साधु साध्वीजी भगवंत के सौभाग्य सदन पर हुए पगलिये


रतलाम, 8 दिसंबर। आचार्य श्री विजय कुलबोधिसूरीश्वर जी म.सा. का चार्तुमास विदाई समारोह एवं अंतिम प्रवचन 10 दिसंबर सैलाना वालों की हवेली, मोहन टॉकीज में होंगे। शनिवार के प्रवचन भी यहीं रखे गए है | शुक्रवार को आचार्य श्री एवं नूतन दीक्षित मुनि श्री ज्ञानयोग विजयजी म.सा. आदि साधु साध्वीजी भगवंत के पगलिये एवं मांगलिक प्रवचन “सौभाग्य सदन” तेजा नगर जैन मंदिर के पास हुए। लाभार्थी परिवार मोहनबाई सोभागमलजी तलेरा परिवार रहा।
आचार्य श्री आगमोद्धारक भवन सेठ जी के बाजार से चतुर्विध श्री संघ के साथ गाजे-बाजे के साथ तलेरा परिवार के गृह आंगन पहुंचे। आचार्य श्री की निश्रा में शानदार चार्तुमास का विदाई समारोह एवं अंतिम प्रवचन रविवार 10 दिसंबर को “रतलाम ! तुझे सलाम” विषय पर रखे गए है । रतलाम श्री संघ ने आचार्य श्री द्वारा 6 माह तक प्रवचनों के उपकार के कर्जों से मुक्त होने के लिये अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिये सकल श्री संघ को पधारने का आमंत्रण दिया है। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ, गुजराती उपाश्रय श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वे. पेढ़ी,रतलाम द्वारा चार्तुमास विदाई समारोह एवं अंतिम प्रवचन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आव्हान किया है।