23 वें वार्षिकोत्सव पर गौवर्धन पूजन, गौपूजन, भजन एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन 10 दिसम्बर को

हैदराबाद । सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास गगन पहाड़ समिति हैदराबाद द्वारा 1008 श्री श्री सेवारामजी (बापजी महाराज) रामनाथ आश्रम के परम सानिध्य में दिं. 10 दिसम्बर 2023 को 23 वें वार्षिकोत्सव पर प्रात: 10.31 बजे से सायं 6.00 बजे तक भव्य गौवर्धन पूजन, गौपूजन, भजन एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास गगन पहाड़ हैदराबाद (राजीव गाँधी एयरपोर्ट रोड़ सिटीजन कांटे के पीछे) पर किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्र विख्यात सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती आशा वैष्णव (अहमदाबाद) द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी ।
सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास गगन पहाड़ हैदराबाद समिति द्वारा धर्मालुजनों से विनती की है कि आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनावें ।