श्री श्री गोड़ ब्राह्मण समाज की नवनिर्मित धर्मशाला का लोकार्पण

रतलाम | श्री श्री गोड़ ब्राह्मण समाज की नवनिर्मित धर्मशाला का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया| इस मौके पर समाज अध्यक्ष मोहनलाल दुबे उपाध्यक्ष विष्णु कुमार जोशी सचिव सतीश जोशी एवं पूर्व अध्यक्ष बीएल जोशी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे | अतिथियों ने फीता काटकर धर्मशाला म भव्य मंगल प्रवेश किया| मुख्य अतिथि प्रवीण जोशी ,डॉ केसी पाठक, वीके जोशी, कैलाश पाठक, बीएल जोशी महिला मंडल अध्यक्ष उषा जोशी मंचासीन रहे| स्वागत भाषण मांगीलाल पंडित ने दिया| समारोह में सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया| इनमे सुरेंद्र भट्ट ,अतुल व्यास ,दिलीप शर्मा ,जगदीश पंडिया एवं ओमप्रकाश पाठक शामिल रहे | कक्षा 10 एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया| आरम्भ में सचिव सतीश जोशी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया| उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी समाजजनों को बताई| अध्यक्ष मोहनलाल दुबे इस मौके पर समाज उत्थान पर बल देते हुए आगामी वर्षों में इसे क्रियान्वित करने का आव्हान किया | इससे पूर्व कोषाध्यक्ष प्रमोद पाठक द्वारा आय व्यय का ब्यौरा दिया गया| आभार एडवोकेट योगेश शर्मा ने माना |