बांगरोद में वित्तीय साक्षरता प्रोग्राम आयोजित



रतलाम| वित्तीय साक्षरता केंद्र द्वारा जेथ पब्लिक स्कूल बांगरोद में कार्यक्रम आयोजित किया गया| इसमें बच्चों को वित्तीय जोखिम, बैंक व सभी बैंक व सरकार से संबंधित योजनाओ पर प्रकाश डाला गया | आरबीआई भोपाल के जसविंदर सिंह आहूजा जनरल मैनेजर हेमंत सोनी , रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षका मंचासीन रहे |
रतलाम लीड बैंक मैनेजर दिलीप सेठिया , नोडल अधिकारी एनके सोनी, स्वाधार फिन एसेक्स डिस्ट्रिक्ट इनचार्ज राय सिंह बेगाना, सीएफएल इंचार्ज दीपक शर्मा, ट्रेनर अमित गहलोत आदि ने
सम्बोधित किया |
जेथ पब्लिक स्कूल बांगरोद के प्रेसिडेंट चैतन्य जैन एवं प्रिंसिपल वर्षा शुक्ला द्वारा स्वागत किया गया| कार्यक्रम में कलेक्टर श्री लक्ष्कार ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन और इसके अभाव में होने वाले नुकसान आदि के बारे में विशेष रूप से समझाया| कार्यक्रम को सरपंच श्री व्यास, जनपद उपाध्यक्ष श्री पटेल ने भी संबोधित किया|. आरबीआई भोपाल के जनरल मैनेजर श्री सोनी ने विभिन्न प्रश्नों के उत्तर में बच्चों को पुरस्कृत भी किया|
संचालन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लीड अधिकारी श्री सेठिया ने किया एवं आभार स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती वर्षा शुक्ला ने माना |