
रतलाम। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री अशोक जी मिश्रा व आलोक शर्मा मुख्य वाणिज्य प्रबंधक चर्चगेट मुख्यालय व रतलाम डी आर. एम. के रतलाम दौरे पर डी.आर.यू.सी.सी सदस्य सौरभ छाजेड, अभय मूणत, वरुण पोरवाल ने स्वागत किया। सौरभ छाजेड, अभय मूणत ने बताया की रतलाम नगर मालवा क्षैत्र का एक प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र है। नगर का स्वर्ण व्यवसाय, साडी व्यवसाय, काटन / सोयाबिन व्यवसाय एवं नमकिन व्यवसाय केवल भारत में ही नहीं विदेषों में भी अपनी पहचान रखता है। प्रतिदिन आस-पास एवं देषभर से हजारो लोगो का रतलाम एवं रतलाम से अन्य स्थानों पर आना जाना लगा रहता है। साथ ही धार्मिक क्षैत्रों में भी विष्व स्तरीय मांगल्य मन्दिर एवं कई जैन तीर्थं भी रतलाम में है।
औद्योगिक दृश्टि से विष्व स्तरीय इप्का लेबोरेटरीज, कटारिया वायर्स, मालवा आक्सीजन,पोरवाल एंडस्ट्रीज,जैसे प्रमुख उद्योग भी नगर में स्थित है। साथ ही रतलाम रेल्वे का एक बडा जकशन है।
आपके कुशल निर्देषन हेतु हमारे कुछ सुझाव आपकी सेवा में प्रस्तुत है कृपया इन सुझाव आपकी सेवा में प्रस्तुत है कृपया इन सुझावों को अपनी स्विकृति के साथ संचालन करेगे तो आमजन को इन सुविधा का लाभ होगा। हमारे सुझान निम्नानुसार है :-
- रतलाम से विष्व स्तरीय जैन तीर्थ पालिताणा हेतु प्रतिदिन ट्रेन का संचालन हो।
- रतलाम से जोधपुर प्रतिदिन रात्री में एक ट्रेन का संचालन हो।
- रतलाम से मुम्बई प्रतिदिन रात्री 11 बजे के आस पास एक ट्रेन और अति आवष्यक है।
- रतलाम से दिल्ली के लिए रात्री 9 बजे एक ट्रेन और बढाई जावें।
5.राजस्थान के खाटूश्याम तीर्थं के लिए भी रतलाम मंडल से इन्दौर बिकानेर एवं बिकानेर से इन्दौर केवल सप्ताह में 1 दिन ट्रेन है और उसमें अत्यधिक मात्रा में यात्री दबाव रहता है इस ट्रेन को भी सप्ताह में 3 दिन चलाकर उक्त दबाव को कम किया जा सकता है।
महोदय उपरोक्त ट्रेनों का संचालन आपके निर्देषों से प्रारंभ होगा तो धार्मिक एवं व्यवसायिक क्षैत्रों में हजारो लोगो लाभान्वित होगे। कृपया उचित सहयोग प्रदान करने की कृपा करें।