


रतलाम । शहर की अग्रणी सामाजिक सेवा संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने शीतल लहर को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र स्थित शिवनगर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को स्वेटर एवं शिवनगर की 100 से अधिक वृद्ध महिलाओं को कंबल प्रदान किये। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने शिव नगर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सदैव अपने छोटे-छोटे प्रयासों से अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए प्रयासरत रहता है और मौसम की कड़क कड़ाती ठंड को देखते हुए अगले कुछ दिनों में रतलाम शहर में 500 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल बांटने का लक्ष्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन एवं संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से महावीर प्रार्थना प्रस्तुत की। विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल की सेवाएं सराहनीय है और पिछले 10 वर्षों में शिवनगर बस्ती एवं विद्यालय में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने अनेक सेवा कार्य किये है जिससे विद्यालय एवं बस्ती दोनों का स्तर ऊंचा हुआ है। इस अवसर पर महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के विशाल वर्मा, पारस जैन, शुभम भंडारी , गोपाल जोशी, नरेंद्र जैन, प्रशांत छाजेड़ आदि उपस्थित थे। विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती मालवीया ने आभार व्यक्त किया।